Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

मैं हमेशा से अपनी फिल्मों के माध्यम से मातृभाषा, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देना चाहता हूं: नितिन चंद्रा

Updated on Wednesday, April 03, 2019 11:25 AM IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक नितिन चंद्रा ने कहा है कि वह हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से मातृभाषा संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देना चाहते हैं । नितिन चंद्रा सोमवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत की । 

 बिहार के रहने वाले नितिन चंद्रा ने भोजपुरी में 'देसवा’ बनाई थी जो की गोवा में होने वाले भारतीय अंतर राष्ट्रीय फिल्म समारोह के इंडियन पैनोरमा में चुनी गयी थी | उनकी दूसरी फिल्म 'मिथिला मखान’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला | 

 

नितिन चंद्रा ने कहा कि वह हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से मातृभाषा संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देना चाहते हैं, उनका कहना है की, “मैं हमेशा से इसी तरह फिल्मों के माध्यम से अपने क्षेत्र में मातृभाषा संस्कृति,  और साहित्य को बढ़ावा देना चाहता था जिस प्रकार अन्य राज्यों के फिल्म निर्माता और कलाकार अपने स्थानीय साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं जिससे एक बाज़ार का विस्तार होता है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार खड़ा होता है |  नितिन चंद्र बिहार के एकमात्र फिल्मकार हूं, जिसने बिहार में स्थानीय लोगों के साथ बिहार की भाषा में बिहार में फिल्म बनाकर २०१६ में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। ”

 

नितिन चंद्रा ने कहा कि फिल्में सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व का सबसे बड़ा रूप हैं,  “मुझे लगा कि मैं फिल्मों के माध्यम से अपने क्षेत्र को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी ले सकता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि सिनेमा उतना ही ज़रूरी है आज के परिवेश में जितना साहित्य हुआ करता था । आज जब हम तमिलनाडु के बारे में बात करते हैं तो लोग रजनीकांत को याद करते हैं या अगर हम पश्चिम बंगाल के बारे में बात करते हैं, तो लोग सत्यजीत राय के बारे में बात करते हैं लेकिन जब भोजपुरी सिनेमा की बात होती है तो सब बगले झाँकने लगते हैं | फिर हमने  'बेजोड' नाम से एक YouTube चैनल शुरू किया और अब, उस चैनल को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। हमने इसके लिए मुश्किल से 40-50 वीडियो बनाए हैं, लेकिन हमारे करीब 50-55 हजार सदस्य हैं और लगभग एक करोड़ व्यू हैं। ''

 

भाषा हर समाज की पहचान है और भाषा को खराब करके हम कभी भी उस क्षेत्र के आर्थिक या सांस्कृतिक विकास नहीं कर सकते |   नितिन चंद्र ने सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, मीका सिंह, हरिहरन, सुरेश वाडकर और स्वानंद किरकिरे जैसे गायको के साथ भोजपुरी मैथिलि में काम किया है | बेजोड़ का पहले नाम निओबिहार था, आज बेजोड़ चैनल से लोग देश विदेशों से जुड़े रहे हैं |  जैसे जैसे बेजोड़ चैनल पे वीडियो बढ़ रहीं हैं सिर्फ बेजोड़ का ही नहीं बल्कि भोजपुरी में अच्छी छवि बनती जा रही है | 

 

चंद्रा ने यह भी कहा कि यह फिल्म निर्माताओं और उन लोगों पर है जो अपनी मातृभाषा की स्थिति या सामान्य राय को आकार देना और सुधारना चाहते हैं। आश्चर्य की बात है की बिहार जैसे ऐतिहासिक राज्य का सिनेमा और संगीत आज सम्मानजनक स्थिति में नहीं है | 

 "फिल्म निर्माता प्रकाश झा और अनुराग कश्यप भोजपुरी क्षेत्रों से हैं और वो चाहें तो रातो रात भोजपुरी सिनेमा की स्थिति बदल सकते हैं । मुझे लगता है कि वे अभी भी भोजपुरी सिनेमा को बचा सकते हैं। दक्षिण, मराठी, पंजाबी और बंगला क्षेत्र की फिल्म निर्माताओं ने अपने स्वयं के सिनेमा पर ध्यान केंद्रित किया है।"

 जब तक देश की भाषाओं का विकास नहीं होगा देश का सम्पूर्ण विकास संभव ही नहीं है | 

 

https://youtu.be/Gv932s5M59U

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X