Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

एंटरटेनमेंट

More News

मधुर संगीत हमेशा के लिए श्रोताओं के दिमाग में रहता है - अनुराग सैकिया

Updated on Saturday, December 01, 2018 12:21 PM IST

संगीतकार अनुराग सैकिया जो अपने नए रिलीज गीत 'तुम आओगे' को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं, कहते हैं की मधुर संगीत श्रोताओं के दिमाग में हमेशा के लिए रहता है, यही कारण है कि वह मेलोडीयस (मधुर) कम्पोजीशन लेकर आते हैं.

“तुम आओगे” की सफलता को लेकर अनुराग सैकिया ने मीडिया से बातचित करते हुए यह बात कही. बता दे, सैकिया का नया गाना “तुम आओगे” में असल-जिंदगी के कपल, टेलीविज़न एक्टर अमीर अली और संजीदा शेख नजर आ रहे हैं, यह गाना उनके प्यार की दर्द-भरी कहानी को दर्शता हैं. नया गाना पहले रिलीज़ हो चुके गाने 'बस एक बार' और 'अजनाबी' की अगली कड़ी है।

सैकिया ने अपनी नई रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा, "टाइम्स म्यूजिक के साथ, मैंने 'बस एक बार' नामक एक सॉफ्ट रोमांटिक नंबर से शुरुआत की। मुझे सादगी पसंद है और मुझे कुछ ऐसी चीज पसंद है जो आपकी आत्मा और दिल को छूती है, इसलिए मैंने समय लगा कर कुछ नया बनाने की कोशिश की है। अच्छे गाने बनाना मेरे लिए 30 वर्षों के बाद मेरे निवेश की तरह है, ताकि भविष्य में मैं खुशी से अपने सभी गाने सुन सकूँ, और मैं वही बनाने की कोशिश कर रहा हूँ. मैंने अपने नए गीत 'तुम आओगे' के साथ भी यही चीज बरक़रार रखी हैं”

सैकिया ने आगे बताया की लोगो को मेलोडीयस गाने पसंद हैं इसीलिए उन्होंने ‘तुम आओगे’ गाने को बनाया हैं, जो बहुत ही मधुर हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मधुर संगीत श्रोताओं के दिमाग में हमेशा के लिए रहता है और यही कारण है कि मैंने 'तुम आओगे' जैसा गीत बनाया। मैंने 'बस एक बार' से 'अजनबी' और अब 'तुम आयोग' को  एक श्रृंखला की तरह बनाये हैं, और लोग भी यही चाहते हैं की इन गीतों की श्रृंखला जारी रहे, इसलिए मैं लोगों की प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं लेकिन इसके बाद,  मैंने कुछ और नया लेकर आऊंगा”

सैकिया ने इस साल की शुरुआत में 'कारवां', 'मुल्क' और 'हाई जैक' जैसी फिल्मों के लिए संगीत बनाया था, उन्होंने अपनी संगीत यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, "वर्ष 2018 मेरे लिए काफी रोचक और व्यस्त रहा क्योंकि मैंने फिल्मों के लिए संगीत बनाया, 'कारवाँ ', 'मुल्क' और 'हाई जैक' फिल्मो का म्यूजिक मैंने ही कंपोज़ किया हैं। ये सभी फिल्में एक-दूसरे से अलग थीं। ' कारवाँ  ' में, मैंने पप्पोन  और अरजीत सिंह के साथ गजल गीत किया, हाई जैक में एक इलेक्ट्रॉनिक भजन था, और मुल्क में मैंने एक कवाली की"

तुम आओगे को कैसे क्रिएट किया, इसके बारे में बात करते हुए सैकिया बोले, “

मैं कुछ नया करने के बारे में सोच नहीं रहा था। मैंने कुछ सरल नोट्स के साथ शुरुआत की है और सरल संगीत बनाने की कोशिश की है जिसे हम गुनगुना सके! मैं इसे एक मीठे नोट पर समाप्त करना चाहता था, तभी  'तुम आओगे' का कांसेप्ट मेरे दिमाग में आया! मुझे जिस तरह का सपोर्ट टाइम्स म्यूजिक और गाना ओरिजिनल से मिल रहा है, मैं उसे लेकर काफी खुश हूँ। उन्हें  मेरे संगीत पर विश्वास और यकीन था, जिससे मुझे काफी बढ़ावा मिला ताकि मैं उनके लिए एक अच्छा और मेलोडीयस कुछ बना सकूँ”

अनुराग  सैकिया   द्वारा निर्मित, 'तुम आओगे' को कुणाल वर्मा ने लिखा हैं, और सोहम नाइक और रित्रिषा सरमा ने गाया है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X