चंडीगढ़ - अगामी 29 नवंबर को रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म ‘दिन दहाड़े ले जायेंगें’(डीडीएलजे) की फिल्म कास्ट आज चंडीगढ़ पहुंची और पत्रकारों से रुबरु हुई। करतार चीमा, सपना ठाकुर, रणजीत, रोज, निर्मल राशी, सतविंदर कौर, काके शाह, भोटू शाह, सरदार सोही, संजीव अतगरी, निर्मल श्रृषि और जतिंदर सूरी अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन हन्नी रोमी ने किया है।
गुनीत और विनीत बाल कलाकार के रुप में अभिनय कर रहे हैं। हन्नी रोमी ने कहा कि यह हास्य फिल्म जैसे की नाम से ही जाहिर है दो लोगों पर अधारित है जो कि विषम चुनौतियों का सामना कर भी एक दूसरे के करीब आते हैं। राज अपने मां बाप द्वारा उसकी शादी के लिये चिंतित है जिससे वह कोसो दूर भागता है । वहीं दूसरी ओर सिमरन की भी यही दशा है जिसके कारण परिवारों में तकरार पैदा हो जाता है। दोनों एक साथ भाग निकलते हैं जबकि वे दोनो एक दूसरे से परिचित नहीं हैं। बाद में यह अजनबीपन, प्रेम में बदल जाता है।
(SUBHEAD)
जब दोनों वापिस अपने घर लौटते हैं तो दोनों परिवार के बढ़ते तकरार दुश्मनी का रुप ले लेता है। सिमरन की शादी एक एनआरआई लड़के सैम से तय हो जाती हैं । सैम के समाने जब सच्चाई आती है तो वह भी दोनों युगल प्रेमियों की मदद में जुट जाता है।
फिल्म में संगीत तरुण श्रृषि ने दिया है और गीत कुलवंत गराईया, निम्मा लोहरका और तरुण श्रृषि के हैं। कमाल खान, शहनाज अख्तर, मोहम्मद ईरफान, अमित मिश्रा और रिनी चन्द्रा ने फिल्म में गीत गाये हैं। जबकि स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलोग्स का श्रेय हन्नी सिंह, जिम्मी ओर मनोज सभरवाल को जाता है।
कृष्ण गर्ग, सुखपाल सिंह भठ्ठी, आशा ठाकुर और हनी सिंह फिल्म के निर्माता है जबकि उदित ओबराय, सुभाष नागर और रोहित भंडारी सह निर्माता है।