Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

एंटरटेनमेंट

More News

रानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती के मौक़े पर 'मणिकर्णिका' के‌ निर्माता कमल जैन ने ज़ाहिर किये अपने जज़्बात

Updated on Tuesday, November 20, 2018 17:00 PM IST

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक 'मणिकर्णिका' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई के टाइटल रोल में नज़र आयेंगी*
 
रानी लक्ष्मीबाई की 190वीं जयंती के मौक़े पर 'मणिकर्णिका' के‌ निर्माता कमल जैन ने लक्ष्मीबाई को लेकर अपनी राय को बेहद जज़्बाती अंदाज़ में बयां किया.
 
कमल जैन ने कहा, "बचपन में हम सबने स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणादायक कहानी को पढ़ा है. इस बात को कोई नहीं भुला सकता है कि  उन्होंने अपनी पीठ पर अपने बच्चे को बांधकर बड़ी बहादुरी और हिम्मत से युद्ध में ब्रिटिश सेना से लोहा लिया था. मैं हमेशा से ही इस बात को लेकर काफ़ी जुनूनी था कि रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और त्याग की कहानी को बड़े पर्दे पर शिद्दत के साथ पेश किया जाये. मैं ख़ुद को ख़ुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे इस भव्य फ़िल्म को ज़ी स्टूडियोज़ के साथ पेश करने‌ का मौक़ा मिल रहा है. साथ ही साथ मुझे विजयेंद्र प्रसाद सर, प्रसून जोशी सर, एक्शन डायरेक्टर निक पॉवेल, शंकर-एहसान-लॉय और कंगना रनौत जैसी बेस्ट टीम के साथ काम करने का मौक़ा मिला, उसके लिए भी मैं ख़ुद को भाग्यशाली मानता हूं. इस रोल के लिए कंगना से बेहतर अभिनेत्री कोई और हो ही नहीं सकती थी. भारत की स्वतंत्रता की नींव रखनेवाली और आज की पीढ़ी को भी प्रेरित करनेवाली रानी लक्ष्मीबाई के लिए हमारे दिल से निकली एक भावभीनी श्रद्धांजलि है 'मणिकर्णिका'. ख़ूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी थी !"
 
फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग जोधपुर में हुई है और इस फ़िल्म के जरिये टीवी का चर्चित चेहरा रहीं अंकिता लोखंडे डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में अतुल कुलकर्णी, डैनी डेंजोंग्पा, जीशू और मोहम्मद जीशान अयूब भी प्रमुख किरदारों में नज़र आयेंगे.
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X