Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

एंटरटेनमेंट

More News

नशिबवान - नये साल पर भाऊ कदम का तोहफ़ा 

Updated on Tuesday, November 13, 2018 15:47 PM IST

पैदा होते ही हर शख़्स की नियति तय हो जाती है. कइयों का मानना है कि हम अपनी नियति से प्रेरित होते हैं. अगर हमारे साथ कुछ अच्छा होता है, तो हम अपनी किस्मत के शुकगुज़ार होते हैं और इसके लिए अपने सितारों को श्रेय देते हैं. दूसरी तरफ़, अगर हमारे साथ कुछ ग़लत हो जाता है, तो भी हम अपनी किस्मत को कोसते हैं.

 

वैसे देखा जाये तो हम ख़ुद ही अपनी क़िस्मत लिखते हैं. नियति की इसी पृष्ठभूमि पर मराठी फ़िल्म 'नशीबवान' के ताने-बाने को बुना‌ गया है, जो जल्द ही तमाम सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी.

 

विधि कासलीवाल के लैंडमार्क फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत, गिरी मीडिया फ़ैक्टरी के सहयोग से गॉड फ़िल्म्ज़ द्वारा निर्मित 'नशीबवान' का निर्देशन‌ किया है अमोल वसंत गोले ने. बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फ़िल्म है. हाल ही में इस फ़िल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया.

 

फ़िल्म में बहुमुखी प्रतिभा के धनी भाऊ कदम लीड रोल में एक सफ़ाईकर्मी के तौर पर नज़र आयेंगे. इस फ़िल्म के पोस्टर पर भाऊ को एक अलग अंदाज़ में हाथों में झाड़ू उठाये हुए देखा जा सकता है.

 

जिन्होंने भी इस फ़िल्म को देखा है, वो सभी भाऊ द्वारा निभाये किरदार की ख़ूब तारीफ़ कर रहे हैं. ग़ौरतलब है कि दिवाली के उत्सवी माहौल के दौरान भाऊ को उन सड़कों पर सफ़ाई देखा गया, जहां पटाखे जलाने के बाद पैदा हुआ कचरा बिखरा पड़ा था. इस तरह से उन्होंने लोगों को साफ़-सफ़ाई का अच्छा संदेश दिया, जो उनके पर्दे के किरदार से प्रेरित था. बांद्रा की सड़कों पर सफ़ाईकर्मियों के साथ मिलकर चलाये गये इस अभियान में 'नशीबवान' की टीम ने भी भाऊ का बख़ूबी साथ दिया. ऐसे में लोगों ने उनके इस नेक पहल की ख़ूब तारीफ़ भी की.

 

जाने-माने लेखक उदय प्रकाश की किताब 'दिल्ली की दीवार' पर आधारित फ़िल्म 'नशीबवान' अगले साल 11 जनवरी को रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में भाऊ के अलावा, मिताली जगताप वरडकर और नेहा जोशी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आयेंगे. फ़िल्म के निर्माता हैं अमित नरेश पाटिल, विनोद मनोहर गायकवाड और महेंद्र गंगाधर पाटिल और इस फ़िल्म के सह-निर्माता हैं विजय मयेकर और अभिषेक अशोक रेणुसे.

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X