अपनी शोर्ट फिल्म “कप ऑफ़ टी” से बॉलीवुड में छाए डायरेक्टर जीतेन्द्र राय ने पिछले दिनों कंजूमर फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म अवार्ड हासिल कर लिया हैं, और अब बताते हैं की शत्रुघ्न सिन्हा ने अवार्ड देते हुए उनकी फिल्म की तारीफ की, यही उनके के लिए सबसे गर्व की बात हैं.
विशाल भरद्वाज और अमोल गुप्ते जैसे मंझे हुए फिल्मकारों के साथ काम करने वाले डायरेक्टर जीतेन्द्र राय ने मीडिया से बातचित के दोरान इसका खुलासा किया.
अवार्ड जीतने के अपने अनुभव को बताते हुए, जीतेन्द्र बोले, “बहुत ही शानदार अनुभव रहा, बिज़नस जगत की जानीमानी हस्तियों ने मेरे काम को सराहा. शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अवार्ड से पहले ही मेरी फिल्म देखि, और जब मैं स्टेज पर अवार्ड लेने पहुंचा, तो मुझे बेहद आश्चर्य हुआ, जब शत्रुघ्न जी ने अपने अंदाज में मेरी तारीफ की, मैं तो दंग रह गया. वो बोले, ‘बहुत खूब बहुत खूब बहुत खूब, ऐसे वो तीन बार बोले, मेरे लिए तो यही सबसे गर्व के पल हैं”
अपनी आगामी फिल्मो के बारे में पूछा जाने पर, जीतेन्द्र बोले, “अगर मेरी पहली फीचर फिल्म की बात करे तो, मैं उसे हर-हाल में बच्चो के साथ ही बनाना चाहूँगा. मुझे हमेशा से ही बच्चो के साथ काम करना अच्छा लगता था, क्योंकि आप इन मासूम और प्यारे बच्चो से बहुत कुछ सीखते हैं”
“स्टैनले का डब्बा और हवा हवाई के दोरान अमोल गुप्ते सर के साथ काम किया. मुझे सर और बच्चो से बहुत कुछ सीखने को मिला. हमारी स्क्रिप्ट लगभग रेडी हैं, और हम बहुत ही जल्द बड़े स्टूडियोज को अप्पोर्च करने वाले हैं”
जीतेन्द्र राय की शोर्ट फिल्म पहले ही 24 बड़े अवार्ड जीत चुकी हैं और लास्ट वीक इस फिल्म को “बेस्ट फिल्म अवार्ड” से “कांसुमर फिल्म फेस्टिवल” में नवाजा गया, इस इवेंट पर वेटेरन एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा चीफ गेस्ट थे.
इसी इवेंट पर बिज़नस जगत के जानेमाने चेहरे, जैसे आदि गोदरेज, डॉली ठाकोरे, राजश्री ब्रिला, यश बिरला और जस्टिस श्री कृष्णा भी नजर आये.
जीतेन्द्र राय अपनी बड़ी फीचर फिल्म से पहले, एक और शोर्ट फिल्म रिलीज़ करने वाले हैं, जिसका नाम “पेशाब करना मना हैं”. यह फिल्म अफरोज शाह के इनिशिएटिव “क्लीन दा सिटी” से प्रेरित हैं.