ज़ारा खान अपने नए म्यूजिक विडियो में काफी हॉट और सेंसुअल अवतार में नजर आ रही हैं, धमाकेदार डांस और मस्त अदाओ से फेंस को दीवाना करने वाली ज़ारा एक उभरता टैलेंट हैं.
ज़ारा खान को बचपन से ही फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम कमाने ही हसरत रही हैं, उन्होंने अपने मकसद को कड़ी मेहनत और लगन से सींचा हैं और उसे हासिल भी किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुवात एक पंजाबी म्यूजिक विडियो से की थी, जिसमे वह मेन लीड थी, और उन्हें उनके काम के लिए काफी सराहा भी गया.
म्यूजिक विडियो सिर्फ एक शुरुवात भर था, असली कामयाबी या कहे मकसद, मुंबई की फिल्म नगरी में अपने नाम कमाना था. लेकिन यह जर्नी आसान नहीं रही, दो साल तक तो जारा ऑडिशन के साथ ही स्ट्रगल करती रही. लेकिन मेहनत रंग लाइ, जब उन्होंने शर्मा जोशी की आगामी फिल्म, ‘काशी – इन सर्च ऑफ़ गंगा’, के लिए ऑडिशन दिया.
जारा खान को फिल्म के सोंग में कास्ट किया गया, इस गाने में नाम राँझा हैं, यह गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया हैं, और लोगो को बहुत पसंद आ रहा हैं. फेंस को गाने के बोल, बिट और जारा खान का शानदार डांस बहुत ही पसंद आ रहा हैं.
राँझा गाने के बाद, ज़ारा खान को बॉलीवुड से बहुत से ऑफर तक आने लगे हैं. गाने को लेकर मिली सफलता के बारे में जारा खान बोली, “मेरी रोल मॉडल कटरीना कैफ हैं. उन्होंने कैसे बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी मेहनत से अपना मुकाम हासिल किया, मैं उससे काफी इंस्पायर्ड हुई हूँ. अब मेरा सपना बॉलीवुड की फिल्म में मेन लीड का रोल करना हैं, और इसे मैं जल्द ही पूरा कर लुंगी”