एक्ट्रेस निहारिका रायजादा का मानना हैं की हमें नेचर के बारे में उतना ही सोचना चाहिए, जितना हम अपने परिवार के बारे में सोचते हैं.
गणपति विसर्जन के बाद “बीच क्लीनिंग केम्पेन” के तहत “टोटल धमाल” की एक्ट्रेस निहारिका रायजादा अक्सा बीच पर सफाई करने पहुची, जहाँ पर उन्होंने मीडिया से बातचित के दोरान यह बात कही.
“मैं पहली बार इस बीच क्लीनिंग केम्पेन का हिस्सा बनी हूँ. मैं अक्सा बीच पर काफी बार शूटिंग के लिए आ चुकी हूँ. और मुझे हर बार ऐसा लगता हैं की हमारे पास काफी सुंदर और अच्छे बीचेज हैं, हम इसे साफ़ क्यों नहीं रखते. अगर मैं सफाई रखते तो हमारे बीच भी एकदम नीले साफ़ होते. मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहुगी की हमें हमारे नेचर के बारे में उतना ही सोचना चाहिए जितना हम अपने परिवार के बारे में सोचते हैं. दोनों बराबर हैं”
बीच की सफाई करके निहारिका को बहुत अच्छा लगा, उन्होंने कहा, “मैं अपनी ड्यूटी कर रही हूँ, मैं एक अच्छी सिटीजन हूँ, और यह देश मेरा हैं, और मैं आगे भी ऐसा ही करती रहूंगी. लोग अगर आकार इससे जुड़ते हैं तो बहुत अच्छी बात हैं, अगर नहीं, तो मैं अपना काम करती रहूंगी. हमें काफी सुधर की जरूरत हैं, और मैं उम्मीद करती हूँ, लोग इस चीज की अहमियत को समझे”
एक फ्रेच फिल्म और कमर्शियल शूट करने के बाद, अब निहारिका अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में लगी हुई हैं. निहारिका अपकमिंग फिल्म टोटल धमाल में डेब्यू कर रही हैं, जिसे इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं.
टोटल धमाल में अजय देवगन और माधुरी दीक्षित भी काम कर रही हैं. इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रेजेंट कर रहे हैं, और अजर देवगन फिल्म्स, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी और आनंद पंडित प्रोडूस कर रहे हैं. यह फिल्म दिसम्बर 2018 में रिलीज़ होगी.