न्यूज़हेल्पलाइन – 30 अगस्त
फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा की “ईमानदार” और “नए” डायरेक्टर जैसे तारिक खान, को हमेशा सपोर्ट मिलना चाहिए.
फिल्म निर्माता महेश भट्ट आगामी 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ: मुंबई सिटी' में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म को तारिक खान ने डायरेक्ट किया हैं, और भट्ट साहब कहते हैं कि वह नई और ईमानदार प्रतिभा का समर्थन करना चाहते थे जो सवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाने की हिम्मत रखते हैं.
महेश भट्ट ने कहा, “तारिक खान ने फिल्म के प्लाट को बहुत ही खूबसूरती से संभाला हैं. इस फिल्म का प्लाट बहुत अलग, नया और सवेदनशील हैं, जिसे तारिक ने बखूबी संभाला हैं. आजकल फिल्मकार इस तरह की फिल्मे बनाने की हिम्मत नहीं करते, वो एंटरटेनमेंट जोनरा के ऊपर ही उठ पाते हैं, तो ऐसे में कोई अलग तरह की सिनेमा लेकर आता हैं, तो उसे सपोर्ट करना हमारी जिम्मेदारी हैं, और मैंने तारिक को सपोर्ट करके मेरी जिम्मेदारी निभाई हैं”
महेश भट्ट ने एक्टिंग डेब्यू और फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “तारिक खान एक अच्छा और सभ्य इंसान है। वो मेरे पास एक रोल लेकर आया, और उसने जोर देकर कहा कि मुझे यह रोल करना हैं! और आप तो जानते हैं, मैंने हमेशा नई और ईमानदार प्रतिभा का समर्थन किया है, और तारिक एक ऐसा ही लड़का है। मुझे वो तुरंत पसंद आ गया, उसने मुझे बहुत सीधे और सरल तरीके से बात की”
"उन्होंने मुझे रोल समझाया, मैं एक मुस्लिम पिता का किरदार कर रहा हूँ, जो अकेला रहता हैं, उसका बेटा अमेरिका में रहता है। और वह एक हिंदू लड़के को अपने घर में किरायेदार रखता है। तारिक ने इस संबंध का बहुत संवेदनशीलता से से दिखाया हैं, खासकर ऐसे शहर में जहां लोग आसानी जीवन से उस मोड़ पर पहुच जाते हैं, जहाँ आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगते हैं!”
“तो जीवन जीने के लिए बना हैं और हमें इसके लिए संघर्ष करते रहना चाहिए, इस फिल्म के जरिये लोगों तक यह संदेश भी पहुँचता हैं! मुझे यह संदेश बहुत पसंद आया क्योंकि आत्महत्या ऐसी वास्तविकता है जिसे समझ जुठ्लाने की कोशिश कर रहा हैं! मुझे लगता है कि हम खुद से खतरे हैं,मुझे फिल्म की यह कोर भी पसंद आई”
महेश भट्ट ने आगे कहा कि तारिक खान ने उन्हें हर कदम पर मदद की, क्योंकि वह एक अभिनेता नहीं हैं। उन्होंने कहा, "तारिक खान ने मेरे लिए सब कुछ किया। मैं अभिनेता नहीं हूं, उसने मुझे बताया कि क्या करना है और मैंने किया। उसने कहा कूदो, मैं कूद गया। पूरा श्रेय तारिक खान को जाता है। मुझे लगता है कि मैं वास्तव में कोई क्रेडिट नहीं ले सकता"
फिल्म में अवी परदासानी, केके मेनन, निखिल रत्नापार्खी, नेहा खान और अलीशा खान भी हैं।
अवी परदासानी हिंदू बॉय की भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्म में महेश भट्ट के चरित्र जुल्फिकार के साथ रहता हैं। नौसिखिया के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए महेश ने कहा, "वह बहुत ही संवेदनशील बच्चा है। मुझे तो वो देखते ही पसंद आ गया था। जब भी वो मुझे मिलता हैं, मेरी तो उससे गले लगने ही इच्छा होती हैं! वो बहुत ही प्यारा बच्चा है "
फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी!