जेकी भगनानी की फिल्म मित्रों का नया गाना “थिस पार्टी इज ओवर नाउ”, इन दिनों सभी के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है और चार्ट-बस्टरस को रुल कर रहा हैं. इस गीत को ‘यो यो हनी सिंह’ ने कंपोज़ किया हैं, और इस गाने के बोल और बिट दोनों ही धमाकेदार हैं.
बता दे, इस गाने बोल ‘एंटी-एल्कोहोलिक’ हैं, जिसके चलते यह गाना इन दिनों मुंबई ट्रैफिक पुलिस पर खासा छाया हुआ हैं, और उन्होंने इस गाने को काफी पसंद भी किया हैं.
बता दे, फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी पसंद किया जा चूका हैं, और जैकी का किरदार जय, लोगो को काफी पसंद आ रहा हैं. इस रोल के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन लोगो को ध्यान आकर्षित कर रहा हैं.
मित्रों में क्रितिका कामरा, प्रतिक गांधी, शिवम पारेख और नीरज सूद जैसे जाने-माने कलाकार भी काम रहे हैं. फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा हैं, जो लोगो को काफी हँसाने वाली हैं.
फिल्म आगामी 7 सितंबर को रिलीज हो रही हैं.