Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

बॉलीवुड एक्टर सुधांशु पांडे ने अपना पहला सोलो सिंगल म्यूजिक वीडियो किया रिलीज़

Updated on Thursday, May 03, 2018 17:52 PM IST

एक दशक के बाद बॉलीवुड अभिनेता सुधांशु पांडे सोलो सिंगिंग में अपना डेब्यू कर रहे हैं. सुधांशु पांडे, जिन्होंने भारत के पहले बॉय बैंड - ए बैंड ऑफ बॉयज़ - के साथ संगीत जगत में धूम मचाई थी, और आगामी रजनीकांत की फिल्म “2.0” में एक दुष्ट वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने अपना पहला सिंगल “तेरी अदा” रिलीज़ कर दिया हैं! दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने न केवल वीडियो में अभिनय किया है बल्कि इसे प्रोडूस भी किया हैं! (रॉस्टॉक प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड)।

सोंग का म्यूजिक विडियो काफी स्टाइलिश हैं, जिसमे सुधांशु एक माफिया डॉन की भूमिका में नजर आयेगे, सोंग का टाइटल ‘तेरी अदा’ हैं और इसे मेहुल गाँधी ने डायरेक्ट किया हैं. “मैंने पार्टली रवि सिंघल के साथ इस गाने को लिखा हैं, और रवि ने इसे कंपोज़ भी किया हैं!” ऐसा सुधांशु ने कहा.

जब उनकी संगीत यात्रा के बारे में पूछा गया, तो सुधांशु अपनी पुरानी यादो में खो गए और बताया, “मैं नैनीताल से मुंबई आया था। मैं मुंबई में किसी को नहीं जानता था। लेकिन भगवान ने मुझे रास्ता दिखाया। मैंने टीवी विज्ञापनों और प्रिंट विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया। मैंने कुछ विज्ञापन किए, जो फेमस हो गए। मैंने शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के साथ विज्ञापन किया,जो विज्ञापन दुनिया में सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक हैं। हालांकि, किस्मत में कुछ और ही लिखा था, और मैं देश के पहले बॉय बैंड, ए बैंड ऑफ बॉयज़ का हिस्सा बन गया। और मैंने गाना शुरू कर दिया, और दुनिया घुमने लगा। हमने बहुत सारे शोज़ किये, 'गोरी' और 'मेरी नींद' जैसे गाने हिट बन गए।” ऐसा सुधांशु ने कहा, जो अनिल कपूर की हिट टीवी श्रृंखला 24 (सीजन 2) में अहम् भूमिका निभा चुके हैं!

सुधांशु, जिन्होंने रोहित बल और जे जे वलाया जैसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के साथ काम किया है, जल्द ही अभिनय को अपना जुनून बनाया और बैंड ऑफ बॉयज़ को छोड़ कर एक्टिंग की और बढ़ गए!

सुधांशु ने बहुत सारी हिट बॉलीवुड फिल्मों जैसे सिंघ इज़ किन्ग, सिंघम, दस कहानिया, सास बहू और सेंसेक्स, यकीन, मर्डर 2 में काम किया हैं। लेकिन अपनी किस्मत से कौन भाग सकता हैं, शायद इसीलिए एक बार फिर गायकी इनके जीवन में आ गई!

“बैंड छोड़ने के बाद, मैं अपने अभिनय करियर में लौट आया। लेकिन गायन ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा! मेरे बहुत सारे दोस्त जो मुझे गायक के रूप में जानते थे, वो मुझे पूछते कि मैं संगीत में कुछ क्यों नहीं कर रहा, और अंत में, मैंने एक गायक के रूप में वापसी करने का फैसला किया। मैंने इस गाने को गाया है, निर्देशित किया है और यहां तक कि इसे प्रोडूयस भी किया हैं! यह मेरा पहला सोलो सिंगल है और मैं काफी उत्साहित हूं। यह जल्द ही लोगो तक पहुँच जायेगा!” सुधांशु ने कहा, जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ मेल मॉडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था!

सुधांशु, जिन्होंने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘द मिथ’ में जैकी चैन के साथ काम किया था, इन दिनों फिल्मों, टेलीविजन और वेब श्रृंखला के निदेशकों के साथ बातचीत कर रहे है। और इनका रुझान प्रोडक्शन की तरफ भी हैं, ताकि कंटेंट-ड्रिवेन फिल्मे बना सके. “मैं एक रचनात्मक व्यक्ति हूं और मैं अपने दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक नई चीजे बनाने की उम्मीद कर रहा हूं,जिन्होंने हमेशा मुझे प्यार दिया हैं” सुधांशु ने कहा, जो खुद को पार्ट-टाइम कवि कहते हैं।

फैन्स जल्द ही उन्हें एक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित एक हाई प्रोफ़ाइल वेब श्रृंखला में अभिनय करते देखेगे! हालांकि, उन्हें इसके बारे में बात करने से मना किया गया  हैं! “मुझे सिडनी में स्थित एक प्रसिद्ध हॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित एक बहुत ही हाई प्रोफ़ाइल वेब-श्रृंखला में नायक की भूमिका मिली हैं” उन्होंने कहा.

यह प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है लेकिन फैन्स को कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ 'कोटिगोबा' (कन्नड़) और शंकर द्वारा निर्मित “2:0” का इन्तेजार हैं, जिसमे रजनीकांत भी हैं.

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X