Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

ए वतन की सादगी और भावनाएं हर पीढ़ी से जुड़ेंगी - शंकर-एहसान-लॉय

Updated on Wednesday, May 02, 2018 16:09 PM IST

लक्ष्य और हिंदुस्तानी जैसे गीतों को कौन भूल सकता है, जिन्होंने भारतीयों में राष्ट्रवादी भावनाओ को जगाया था? अब, लगभग एक दशक बाद, प्रतिभाशाली संगीतकारों की तिकड़ी “शंकर-एहसान-लॉय” अपनी आगामी फिल्म राजी के देशभक्ति से भरपूर गाने “ए वतन” से दर्शकों के दिलो को जीत रहे हैं।

एहसान नूरानी, जिन्हें गीत के सफल होने का आत्मविश्वास था, उन्होंने कहा कि गीत की सादगी और भावना हर पीढ़ी से जुड़ पायेगी।

जब पूछा गया कि बॉलीवुड के अग्रणी संगीतकारों के टीम ने 'ए वतन' लिखते समय पर कोई विशेष ध्यान दिया है, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक सिंपल आईडिया बहुत अच्छे से काम करता हैं! यह निश्चित रूप से सभी को पसंद आएगा. गीत को कंपोज़ करने के कोई सेट पैरामीटर नहीं हैं। मेरा मतलब है कि लक्ष्य और हिन्दुस्तानी से पहले भी हमने गीत बनाये हैं, जिन्हें काफी सराहा गया हैं। यह गीत भावनात्मक है और यह हर पीढ़ी से जुड़ जाएगा।"

2016 में ‘रॉक ऑन 2’ और ‘मिर्ज्या’ के बाद, तीनों अपनी आगामी फिल्म राज़ी (2018) के लिए काफी उत्साहित हैं।

अपने काम की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए एहसान बोले, “देशभक्ति भरे गीत पर काम करना बहुत मुश्किल है। यह ऐसा कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जो पहले किया जा चूका हैं, और विशेष रूप से फिल्म की स्थिति में, हमें देशभक्ति भरे गीत की आवश्यकता थी। हमें एक भावनात्मक गीत बनाना था क्योंकि यह कहानी की मांग थी”

एहसान ने बताया की फिल्म अल्बम में ऐसे गाने हैं जो भावनात्मकता ज्यादा हैं, “भावनाओं का होना बहुत जरूरी था, क्योंकि वह भारत के लिए जासूसी करने सीमा पार जा रही हैं, और शायद अपनी पूरी जिंदगी को जोखिम में डाल रही है।”

आलिया भट्ट अभिनीत जासूस थ्रिलर फिल्म के लिए प्रतिभाशाली संगीतकारों ने कश्मीरी लोक संगीत के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है। जब तीनों से पूछा गया कि 'राज़ी' के गाने कंपोज़ करते समय उन्हें किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, महादेवन ने कहा, “हर प्रोजेक्ट अपनी चुनौतिया लेकर आता हैं. जब आपको एक संगीतकार के तौर पर कहानी को जस्टिफाई करना होता हैं, तो अपने आप ही गाने के हर छोटे-बड़े पहलू बहुत ध्यान देना पड़ता हैं, खासकर गाने की डिटेलिंग पर! राज़ी फिल्म में एक गाना हैं, दिल बरो, जिसके लिए हमें कश्मीरी लोक गीतों पर काफी रिसर्च करनी पड़ी! हमें गाने में कश्मीरी संगीत वाद्ययंत्र का उपयोग करना पड़ा। गाने में उस जगह की, समय की और परिस्थिति की झलक दिखाना सच में एक चुनौती है। अगर आप राज़ी के टाइटल देखेगे तो उसमे अफगानी और कश्मीरी फील हैं, लेकिन साथ में यह एक बॉलीवुड फिल्म हैं, तो एक कंपोजर को इन सभी चीजो का ध्यान रखना पड़ता हैं”

“राज़ी” हरिंदर सिक्का के नोवले “कॉलिंग सहमत” पर आधारित हैं, जिसमे सहमत नाम की लड़की की एक सच्ची और अविश्वसनीय कहानी हैं, लेखिका हरिंदर ने जिसकी पहचान छुपाने के लिए उसे सहमत नाम दिया हैं.

आलिया के किरदार का नाम सहमत हैं, विकी कौशल एक पाकिस्तानी अधिकारी की भूमिका में नजर आयेगे.

'राजी' को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, करण जौहर और विनीत जैन ने इसे प्रोडूस किया हैं!

फिल्म 11 मई, 2018 को रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X