Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

व्यूज़ नहीं बल्कि दर्शकों की वास्तविक प्रतिक्रिया ज़्यादा मायने रखती है- शंकर महादेवन

Updated on Saturday, April 28, 2018 08:46 AM IST

म्यूजिक मेस्ट्रो  शंकर महादेवन जो अपनी आगामी फिल्म 'राज़ी' के लिए उत्साहित हैं, कहते हैं कि आज एक गीत के लिए 1 मिलियन व्यूज़  प्राप्त करना मुश्किल नहीं है और इसलिए यह महत्वपूर्ण भी नहीं है लेकिन दर्शकों की वास्तविक सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी फिल्म राज़ी इस में कामयाब हो चुकी है। 

शंकर महादेवन मुंबई में आने वाली फिल्म राज़ी के प्रमोशन के लिए उनके साथी  एहसान नूरानी और लोय मेंडोसा के साथ मीडिया के बीच मौजूद थे । 'राज़ी' के संगीत  को मिल रही  पॉजिटिव प्रतिक्रिया  के बारे में बात करते हुए महादेवन ने कहा, "सच्ची प्रशंसा और गीत के लिए 1 मिलियन व्यूज पाना, इन् दोनों बातों में  बहुत अंतर है। मुझे लगता है कि आप उन व्यूज को बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि आज मिलियन व्यूज बहोत आम बात हो चुकी है और मै  इस बारे में बात नहीं करना चाहता। वास्तव में  दर्शकों की असली प्रतिक्रिया ही  सब से ज़्यादा  कीमती है और जिसकी  किसी और चीज से तुलना नहीं की जा सकती , और मुझे लगता है कि 'राज़ी' के संगीत ने वो कीमती प्रतिक्रिया पा ली है।"  

अनुभवी गीतकार और लेखक गुलजार अपने करियर के उत्तरार्ध में बहोत ही चुनिंदा  संगीतकार के साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए गुलजार के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए महादेवन ने कहा, "यह हमारे लिए किसी  आशीर्वाद से कम नहीं कि हमें उनके साथ संगीत बनाने का मौका मिला।  फिल्म के लिए संगीत बनाते  समय, हर दिन, हम संगीत के अलावा अलग-अलग मुद्दों पर भी चर्चा करते थे ।

गुलज़ार साहब बहोत ही  खुले दिल के और  सपोर्टिव किस्म के इंसान हैं जो हमेशा गीत के बेहतरी के लिए दिए  गए सुझावों  को मानते है और मुझे यह भी लगता है कि इस तरह के सम्बन्ध   को बनाने में समय भी लगता है।  यदि आप गुलजार साहब या जावेद (अख्तर) साहब जैसे व्यक्ति के साथ इस तरह के रिश्ते को स्थापित करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद को साबित करना होगा और मुझे लगता है कि हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं और यही कारण है कि वह हमारी बात सुनते है, अन्यथा हम उनके सामने खड़े भी नहीं हो पाएंगे "

 

जब महादेवन से पूछा गया कि 'राज़ी' के लिए गीत लिखते समय उनको और उनके अन्य दो सहयोगियों को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उन्होंने कहा, "प्रत्येक परियोजना, हर प्रोजेक्ट चुनौतीपूर्ण होता है। एक संगीतकार होने के नाते फिल्म के संगीत को स्क्रिप्ट के साथ जस्टिफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं। 'राजी' में एक गीत है 'दिल बरो', जिस के लिए हम ने कश्मीरी लोकसंगीत पर काफी रिसर्च किया। इसमें कश्मीरी इंस्ट्रूमेंट्स का भी उपयोग करना पड़ा। फिल्म के गानो में उस क्षेत्र, उस युग और परिस्थिति के सार को उतारना वाकई एक चुनौती भरा काम है , लेकिन इसके बिना गीत में मजा नहीं है। 'राजी' का शीर्षक अफगानी या कश्मीरी संगीत से संबंधित है, लेकिन साथ ही, यह बॉलीवुड के लिए भी है और एक संगीतकार होने के नाते हमें इन् सब बारीकियों का ध्यान रखना पड़ता है। " 'राज़ी' हरिंदर सिक्का के 'कॉलिंग सहमत' का एक अनुकूलन है, जो एक उपन्यास है और उस महिला की लगभग अविश्वसनीय वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिसे सिक्का ने उसकी पहचान छिपाने के लिए सहमत नाम दिया था। फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी महिला के किरदार में नज़र आएगी, जो एक पाकिस्तानी अधिकारी से उनकी खुफिया जानकारी निकलवाने और उसे भारतीय सेनाओं को पास करने के इरादे से शादी करती है। विकी कौशल पाकिस्तानी अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगे। 'राज़ी' को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है और करण जौहर और विनीत जैन द्वारा निर्मित किया गया है। यह 11 मई, 2018 को रिलीज होने वाली है। 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X