Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दासदेव' में मॉडर्न ज़माने के नारद मुनि का किरदार निभाएंगे दलीप ताहिल।

Updated on Friday, April 27, 2018 13:59 PM IST

अनुभवी अभिनेता दलिप ताहिल का कहना है कि आने वाली फिल्म "दासदेव" में उनकी भूमिका एक "मॉडर्न ज़माने के नारद मुनी" की तरह होगी।

 

दलिप ताहिल, फिल्म  "दास देव", जो एक आधुनिक राजनीतिक थ्रिलर हैं, मे "सहाय" की भूमिका निभाने वाले हैं जो क्लासिकल फिल्म देव दास पर आधारित है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की  राजनीतिक पृष्ठभूमि पर  आधारित  है।

 

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए दलिप ताहिल ने कहा, "मैं सुधीर मिश्रा को लंबे समय से जानता हुँ लेकिन हमने कभी साथ काम नहीं किया। जब मैं उनसे मिला तो वह फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे और उन्होंने मुझे 'सहाय' की भूमिका दी। मैं फिल्म में सहाय की भूमिका निभा रहा हूं और वह देव दास में एक चुनी लाल की तरह है। यह फिल्म राजनीति पर आधारित है; इसकी पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश की राजनीति जैसी है।

 

सुधीर ने मुझे बताया कि मेरा जो किरदार है , वह कोई राज नेता नहीं हैं, वह शिक्षित और थोड़े अलग किस्म का व्यक्ति है जो बल से ज़्यादा अक्कल से काम लेता है । मुझे मेरा किरदार बेहद पसंद हैं क्यूंकि यह एक अतरंगी किरदार है। अगर मुझे अपने किरदार को एक लाइन में बयां करना हो तो मैं कहूंगा कि वह आज के एक मॉडर्न नारद मुनी का है, जो काफी रोमांचक  और मनोरंजक है। और अगर आप मेंरे किरदार को आज के उत्तरप्रदेश के राजनितिक हालातो के साथ जोड़ दे  तो यह एक मॉडर्न नारद मुनि जैसा होगा"

 

दास देव फिल्म बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक फिल्म  देव दास से प्रेरित है, इसलिए इनकी तुलना करना परिबद्ध होगा, ऐसा दलीप का कहना है। "देव दास से दास देव'', आप इसके ग्राफ को बदल रहे हैं और यह इसके बिलकुल विपरीत ग्राफ है। फिल्मो की तुलना हमेशा से होती रही है और अपनी जगह ठीक भी है, किसी भी चीज़ की तुलना होनी भी चाहिए। लेकिन मुझे विश्वास है कि यह फिल्म दास देव, अपनी अलग जगह जरूर बनायेगी।"

 

अनुराग कश्यप और विनीत सिंह दास देव फिल्म में एक अतिथि के रूप में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X