Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

फिल्म 'एकतरफ़ा', जुनूनी प्यार की सच्चाई बताती है - निर्देशक दत्ता मिरकुटे

Updated on Thursday, March 29, 2018 12:28 PM IST

'पेड़ मेन' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी सामाजिक फिल्मों को देखने के बाद यह साबित हो गया है की अच्छी सामाजिक फिल्मे ना सिर्फ लोगों को अच्छा सन्देश देती है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिज़नेस कर लेती है। 'एकतरफा' भी एक सामाजिक संदेश फैलाने वाली लव स्टोरी है और निर्देशक दत्ता मिरकुटे का मानना है कि यह फिल्म एक तरफा जुनूनी प्रेमियों के बारे में चर्चा करती है जो समाज के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकते है।

मीडिया से बातचीत के दौरान, फिल्म की कहानी और सामाजिक संदेश के बारे में बात करते हुए, निर्देशक ने कहा, "आम तौर पर हम देखते हैं कि एक प्रेरक प्रेमी अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकता है। और कभी-कभी उसका अपना प्यार भी एसिड हमलों का शिकार बन जाता है। आम तौर पर फिल्मों में हम इसे बड़े ही रोमांटिक और खूबसूरत अंदाज़ में पेश करते ह, जो की गलत है।

हमारी फिल्म थोड़ी अलग है क्योंकि हम इस जुनूनी प्यार को बिलकुल भी ग्लैमराइज़ करने की कोशिश नहीं कर रहे। नियमित फिल्मों के विपरीत, हमारी कहानी ऑब्सेसिव  प्रेमियों के बारे में सच्चाई बताती है और यह दर्शाती है कि यह युवाओं के लिए कितना बुरा हो सकता है।"

अच्छी कंटेंट वाली फिल्म को शानदार संगीत के साथ पेश किया जा सकता हैं, और दत्ता का कहना हैं की वह अपने फिल्म के संगीत से काफी खुश हैं, और उन्हें उम्मीद हैं की युवाओ को भी इसका संगीत पसंद आएगा. “हमने युवाओं को मद्देनजर रखते हुए संगीत बनाया है, जो ग्लैमर,,रोमास और सूफी का शानदार मिश्रण हैं, और ये हर युवा के दिल को छु जायेगा. जब हम संगीत पर काम कर रहे थे, तो एक बात साफ थी कि हम युवा केंद्रित संगीत बनाना चाहते हैं, फिल्म में 3 गाने हैं”

“एक गाने में तीनों अभिनेताओं के लव-ट्रायंगल को दिखाया गया हैं! हमारे एल्बम में डांस नंबर और रोमांटिक ट्रैक भी है। मैं गानों को लेकर काफी खुश हूं, और मुझे लगता है कि जब लोग गानों को सुनेगे तो वे निश्चित रूप से गानों को एन्जॉय करेगे!

फिल्म की स्टार-कास्ट काफी नई हैं और निर्देशक का कहना है की इस से कहानी पर अधिक ध्यान जाता हैं, . “मुझे लगता हैं अगर आप कंटेंट को सही ढंग के पेश करे तो बड़े स्टार-कास्ट की जरूरत नहीं हैं. मेरी नई कास्ट ने कहानी को अच्छी तरह से आगे बढ़ाने के लिए एक सराहनीय काम किया है।"

फिल्म की कहानी चन्दन वर्मा ने लिखी हैं, और दत्ता मिरकुटे का निर्देशन हैं. फिल्म में भूषण पटियाल, संदीप अरोड़ा, मनीषा जैन, प्रमोद भानुशाली, प्रेम सिंह, अरुणा गिरि, मृणालीनी सेनापति, दीप्ति पांडे, प्रिया रमानंदी, अरुण सिंह, जुनैद नफीस और राहुल भिसे ने अहम् भूमिकाये निभाई हैं.

फिल्म को विनोद सागर में प्रोडूस किया हैं, और फिल्म जुलाई 2018 में रिलीज होगी!

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X