Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

कुमार सानू के बेटे जान अपने पिता के सदाबहार गाने को रिक्रिएट करके अपना सिंगिंग डेब्यू कर रहे हैं!

Updated on Friday, March 23, 2018 17:36 PM IST

एक स्टार के बेटे के लिए अपने मशहूर पिता के नक्शेकदम पर चलना आसान नहीं हैं, खासकर जब आपके पिता एक सिंगिंग लीजेंड हो.

90 के दशक के मेलोडी किंग, कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू की कहानी भी कुछ ऐसी ही हैं, जान कुमार सानू को पता था कि जब वो सिंगिंग डेब्यू करेंगे तो उन पर काफी प्रेशर होगा. हालांकि, इस  युवा गायक को अपने सिंगिंग टैलेंट पर काफी भरोसा हैं.

उन्होंने अपने पिता के सदाबहार रोमांटिक गीत, 'दिल मेरा चुराया क्यूँ' को रिक्रिएट किया हैं, जो की फिल्मकार मंसूर खान निर्देशित सुपर हिट फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' का खुबसूरत गाना हैं.

गाने के विडियो में मिस्टर इंडिया रोहित खंडेलवाल और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 2011, अंकिता शोरी ने काम किया हैं.

अपने रिलीज के हफ्ते भर में गाना वायरल हो गया हैं, यू-टियूब पर गाना 20 लाख से ज्यादा बार सराहा जा चूका हैं, गाने में जान कुमार भी पियानो बजाते नजर आते हैं!

उनके पिता की तरह, जो मेलोडी पर भारी भरोसा रखते थे, जान कुमार सानू भी मानते हैं कि "मेलोडी एक गाने की आत्मा है।" और दिल मेरा चुराया क्यों भी दिल को छुने वाला गाना हैं. जान कुमार सानु की मखमली आवाज गाने में और मधुरता और रोमांस घोलती हैं.

“मेरा मुख्य लक्ष्य गीतों में मेलोडी को वापस लाना है, जिसने बॉलीवुड पर एक बार रुल किया था” ऐसा जान का कहना हैं, जिनके पिता कुमार सानु ने '1942: ए लव स्टोरी' और'आशिकी' जैसी फिल्मों के रोमांटिक गानों से धूम मचाई थी.

हिंदी संगीत में आने से पहले, जान कुमार सानू एक बंगाली गाना रिकॉर्ड कर चुके हैं, जिसका शीर्षक 'चिरो द्नी तूमी जे अमर' है, जिससे उन्होंने किशोर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

जान कुमार सानू पहले से ही निर्देशकों के साथ वार्ता कर रहे हैं और जल्द ही बॉलीवुड प्लेबैक कैरियर की शुरुआत करेंगे। "मै बॉलीवुड संगीत को एक नए स्तर पर ले जाना चाहता हूं,"जान ने कहा, जो एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक भी हैं.

उनकी मां रीता भट्टाचार्य ने भी अपने बेटे की प्रशंसा करते हुए कहा  “जान ने छोटी उम्र से ही गायन शुरू किया था। वह गिटार और पियानो बजा सकता है. उन्हें रींकु दासगुप्ता और प्रसिद्ध गायक पंडित रतन मोहन शर्मा ने प्रशिक्षित किया है”

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा, जान पश्चिमी संगीत का भी भलीभांति ज्ञान रखते है. उन्होंने बचपन में शांतनु मोइत्रा और शंकर-एहसान-लॉय के लिए कई जिंगल्स  गाए हैं. जान ने आमिर खान निर्देशित तारे जमीन पर (2000) के सोंग 'बम बम बोले' में भी काम किया हैं. उन्होंने आठ साल की उम्र में सोनू निगम और बाबुल सुप्रियो के साथ 'एस्केप टू तालिबान' (2003) में भी गाना गाया है।

कॉलेज ख़तम करने के बाद, जान ने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करने के बारे में सोचा! जान को अहसास हैं की हर कदम पर उनकी तुलना उनके पिता कुमार सानू से होने वाली हैं. लेकिन वह अपने आलोचकों को गलत साबित करने के लिए तैयार हैं। वह जानते है कि उनमें वो काबिलियत और दम हैं जो उनकी  पहचान बनाने के लिए ज़रुरी है.

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X