Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

फिरकी, आधी लड़ाई जीत चुकी हैं – सुनिकेत गाँधी

Updated on Thursday, February 08, 2018 17:07 PM IST

अपने फ़िल्मी करियर का आगाज करने वाले फिल्मकार सुनिकेत गांधी, अपनी आगामी मराठी फिल्म फिरकी के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान,  सुनिकेत ने कहा की उनकी फिल्म को बहुत अच्छा रेस्पोंस मिल रहा हैं और उन्होंने आधी लड़ाई जीत ली हैं!

मराठी फिल्म फ़िरकी सभी फिल्म फेस्टिवल में चर्चा की विषय रही हैं, फ़िल्म को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिलने के बारे में बात करते हुए, सुनिकेत बोले, “इस फिल्म को फिल्म समारोहों में मिली कवरेज और उद्योग से मिली प्रतिक्रियाओं को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि हमने आधी लड़ाई जीत ली है।”

“अब हमें सिर्फ 2 मार्च का उत्सुकता से इन्तेजार हैं, जब फिल्म रिलीजी होगी. ट्रेलर को बहुत शानदार रेस्पोंस मिला हैं, हम सभी इस चीज को लेकर काफी उत्साहित हैं”

फिरकी का बहुत ही असामान्य फ़िल्मी नाम हैं, इसके बारे में बात करते हुए, सुनिकेत बोले, "फ़िरकी, एक 12 साल के लड़के के भोलेपन की कहानी हैं! कैसे उसकी महत्वाकांक्षाये और जीवन में संघर्ष, उसके जीवन में एक नया मोड़ ले आते हैं. और वह कैसे जीवन को जीने के नए तरीके तलाशता हैं. और यह सबका संबंध एक पतंग से है, इसलिए इसका नाम फ़िरकी रखा हैं"

फिल्म में बाल कलाकार पार्थ भालेराव भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है, फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए, पार्थ बोले, “गोविंदा, एक तरह का अंतर्मुखी है, वह लोगों के सामने बहुत ज्यादा खुलना पसंद नहीं करता। मेरे लिए यह रोल करना वास्तव में मुश्किल था क्योंकि यह एक सवेदनशील किरदार हैं, इसमें अनाड़ीपन काम नहीं करता। मैं गांव के भोले लड़के का किरदार निभा रहा हूँ, जिसकी जीवन में कुछ महत्वाकांक्षाएं हैं, जिसे वह पूरा करना चाहता है।”

फिल्म पतंग उड़ाने पर आधारित हैं, पार्थ बड़े गर्व से अपने इस फिल्म और अमिताभ बच्चन के साथ पतंग उड़ाने के बारे में बात करते हुए बोले, “पतंग उडाना मजेदार हैं, लेकिन माझे से हमारी उंगलियां कट जाती थी, और हम पट्टीयां बांध कर फिल्म की शूटिंग करते थे, जो एक अलग और मजेदार अनुभव था। मैंने भूतनाथ रिटर्न्स के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ भी पतंग उड़ाया था, अब इस फिल्म में उडाये हैं”

नए निर्देशक के साथ काम करना कठिन चुनौती हो सकता हैं, लेकिन पार्थ कहते हैं की उन्हें नए फिल्म निर्माता के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है क्योंकि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता हैं. पार्थ बोले, “मैंने लगभग अपनी सभी फिल्मों जैसे किला, डिस्को सान्या और लालबाची रानी में नए निर्देशकों के साथ काम किया हैं, आपको नए लोगो के साथ काम करने पर बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं, और मेरे लिए यह एक बहुत अच्छा अनुभव था"

“फिरकी” में पार्थ भालेराव, पुष्कर लोनारकर, ऋषिकेश जोशी, ज्योति सुभाष और किशोर चौघले, प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेगे.

फिल्म को सुनिकेत गाँधी ने डायरेक्ट किया हैं, और मौलिक देसाई ने प्रोडूस किया हैं. फिल्म आगामी 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी.

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X