Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

बेक टू डैड अपना स्क्रीनिंग टेस्ट पास कर चुकी हैं- प्रभात कुमार

Updated on Thursday, February 08, 2018 17:01 PM IST

लेखक निर्देशक प्रभात कुमार मुंबई में अपनी आगामी फिल्म, बैक टू डैड, की विशेष स्क्रीनिंग पर नजर आये!  मीडिया से बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता ने कहा कि उनकी फिल्म ने स्क्रीनिंग टेस्ट पास कर लिया हैं, और अब वह जीवन में नए रिस्क लेने के लिए तैयार  है।

फ़िल्मी जगत की जानीमानी हस्तियों के साथ फिल्मकार प्रभात कुमार और उनके सभी सह-कलाकार “बेक टू डैड” की स्क्रीनिंग पर नजर आये.

फिल्म के प्रति प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए प्रभात ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जॉनी लीवर ने मेरी फिल्म की प्रशंसा की है, लेकिन यह मेरी पहली फिल्म है, इसलिए मैं थोड़ा डरा हुआ और आशंकित हूँ! मैं बिलकुल एक छात्र की तरह महसूस कर रहा हूं जिसे अपने परीक्षा परिणाम का इन्तेजार हैं! लेकिन अब जब फिल्म को अच्छी प्रशंसा मिल रही है, मुझे लगता है कि मैंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हैं! मैं बहुत खुश हूं। और जीवन में नए रिस्क लेने के लिए तैयार हूँ ! 

“लोगो ने फिल्म को काफी सराहा हैं, खासकर मेरी डायरेक्शन की काफी तारीफ की गई हैं, और   फिल्म के गाने को काफी वाह-वाही मिल रही हैं! मेरी फिल्म के सभी कलाकार नए हैं, उनकी भी काफी तारीफ हुई हैं, और मुझे लगता हैं की ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं! मैं बहुत खुश हूँ!”

अनुभवी कॉमिक अभिनेता जॉनी लीवर ने फिल्म को उसकी अनूठी कहानी और निर्देशन के लिए काफी सराहा हैं! इसके अलावा फिल्म की परिकल्पना के बारे में बात करते हुए, निर्देशक प्रभात ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल की आवाज़ है और उनके पिता से मिली प्रेरणा है  !

"ये हर घर की कहानी हैं। एक पिता अपने बच्चे को पोषण करता है, उसे सिखाता है। लेकिन जब बच्चा बड़ा हो जाता है तो वह अपने पिता को दरकिनार करते हुए, अपनी राह खुद बनाने निकल जाता हैं, वो अपने दिल की सुनने लगता हैं! मैं वही से अपनी इस कहानी को लेकर आया हूँ!” प्रभात ने बताया l 

प्रभात ने इस तथ्य को भी उजागर किया कि यहां पिता सिर्फ एक पिता नहीं हैं; यह हमेशा प्यार और देखभाल करने वाला सर्वशक्तिमान इश्वर है. उन्होंने कहा, “यहां पिताजी का संबंध आध्यात्मिक पिता, हमारे ईश्वर से हैं! वो चाहे जो भी हो, क्योंकि परमेश्वर एक ही है! यह भगवान से जुड़ा हुआ है, क्योंकि वह हर किसी का मार्गदर्शन करता है और हमारे दिल में रहता है। इसलिए यहाँ 'भगवान'को 'पिता' कहा गया है"

अनुभवी अभिनेता राम सेठी ने फिल्म के कलाकारों की सराहना करते हुआ कहा, "इस फिल्म को बहुत अच्छी सोच और तरीके से बनाया गया हैं! फिल्म का एंड पूरी कहानी का सार अच्छे से कहता हैं! हलाकि सभी कलाकार नए हैं, लेकिन सभी ने बहुत अच्छा काम किया हैं! निर्देशक प्रभात कुमार ने फिल्म के सन्देश को बड़े ही अच्छे तरीके से दर्शकों तक पहुँचाने की कोशिश की है ! मैं इस फिल्म को लेकर काफी खुश हूँ!"

प्रभात कुमार बहुत जल्द की अपनी अगली मूवी पर काम शुरू करने वाले हैं. उन्होंने कहा, “मैं अगली फिल्म पर काम कर रहा हूँ और बहुत ही जल्द इसके बारे में कुछ बताऊंगा, अभी उसके बारे में बात करना सही नहीं होगा. मैं ऑफिसियल अनाउंसमेंट के बाद इसके बारे में आपको विस्तार से बताऊंगा”    

बेक टू डैड का म्यूजिक शान ने दिया हैं, और इसके गाने सुप्रिया पाठक, सौरभ दास और कुनाल गांजावाला ने गाये हैं!

फिल्म के निर्माता है अनूप गदल, फिल्म में मासूम  सिंह और कल्पना शर्मा लीड रोल में हैं, और पिता का किरदार टीकम शर्मा ने निभाया हैं.

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X