Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा टी-20 सीरिज जीती

Updated on Monday, December 25, 2017 09:12 AM IST

मुंबई - भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी-20 में चाहे भारत ने तीन युवा प्लेयरों को खेलने का मौका दिया लेकिन मैच जीतने के लिए आखिरकार तुजुर्बा ही काम आया। श्रीलंका के 135 रन का आसान लक्ष्य एक समय भारतीय टीम के लिए भारी पड़ सकता था जब 24 गेंद में जीतने के लिए 28 रन चाहिए थे। तभी मनीष पांडे बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद खेलने आए एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक ने भारतीय पारी को संभाला।

सात गेंदों पर जब नौ रन चाहिए थे तभी दिनेश कार्तिक ने प्रदीप की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर लंबा छक्का लगाकर भारत की राह आसान कर दी। अब जीतने के लिए एक ओवर में केवल तीन रह ही चाहिए थे। सामने थे- धोनी। पहली ही गेंद पर उन्होंने शॉट लगाई और एक रन के लिए दौड़े। बॉल जब वापस आई तो श्रीलंकाई फील्डर उसे पकड़ नहीं पाए। मिस फील्ड का एक और रन धोनी ने भाग लिया। अब 5 गेंद पर केवल एक रन चाहिए था। बैटिंग पर थे धोनी। श्रीलंकाई प्लेयर्स ने फील्डिंग मुस्तैद की लेकिन धोनी के आगे उनकी नहीं चली। धोनी ने फ्लिक पर चौका लगाकर भारत को पांच विकेट से आसानी से मैच जीता दिया। इससे भारत ने श्रीलंका को टी-20 सीरिज में भी 3-0 से हराकर क्लिन स्वीप कर दिया।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया। श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके बाद 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल मैदान में आए। दोनों ने आते ही सधी शुरुआत दी। दूसरे टी-20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले रोहित ने दो ओवर खत्म होने तक सात गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया था। लेकिन तीसरे ओवर में ही उन्होंने धनंजय को पुल शॉट से चौका मार अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद वह लॉन्ग ऑफ पर सीधा छक्का मार अपना स्कोर 10 गेंदों में 11 पर ले आए। फिर एक रन लेकर अपने पास स्ट्राइक रखी। चौथे ओवर में राहुल (4) के खिलाफ पगबाधा की अपील की गई। अंपायर कॉल होने के कारण इसे डीआरएस में भी आउट करार दिया गया। फिर मैदान में बैटिंग करने आए वनडे सीरिज में लगातार दो फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस इय्यर।

उधर राहुल ने आक्रमक शॉट खेलने जारी रखे। लेकिन सातवें ओवर में वह शनाका की गेंद को जोर से मारने के चक्कर में कुशल परेरा को कैच थमा बैठे। अपनी 20 गेंद में 27 रन की पारी के दौरान राहुल ने चार चौके और एक छक्का भी लगाया। रोहित के आउट होने के बाद मनीष पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने धीमी शुरुआत की। वहीं ईय्यर ने भी ब्राउंड्री से ज्यादा स्ट्राइट बदलने पर ही जोर दिया। इय्यर एक चौका और एक छक्का लगाकर अपना स्कोर 30 तक ले गए लेकिन तभी एक रन लेने के चक्कर में आउट हो गए। उन्हें धनंजय ने थ्रो कर आउट किया। इय्यर का विकेट गंवाने तक भारत 81 रन बना चुका था। पांड्या भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। चार रन बनाकर ही शनाका का शिकार हो गए। उन्हें विकेट के पीछे डिकवेला ने कैच किया। भारत को 24 गेंद में जीतने के लिए 28 रन चाहिए थे। इसी बीच मनीष पांडे (32) चमीरा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X