Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

यह गुजराती फिल्म निर्माण करने का एक अच्छा समय है: शिजू कटारिया

Updated on Monday, August 21, 2017 21:36 PM IST

मुंबई- बहने और संतोषी मां जैसे फेमस टीवी सीरियलस की मशहूर अभिनेत्री शिजू कटारिया अपनी आगामी गुजराती फिल्म “एनी मांने” को लेकर काफी उत्साहित है, जिसमें वह लीड रोले में नजर आने वाली है, और एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत भी कर रही है। फिल्म के टीज़र को हाल ही में लॉन्च किया है, और एक विशेष साक्षात्कार में, शिजू ने कहा कि गुजराती सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्कोप हैं।

(SUBHEAD)

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें गुजराती फिल्म निर्माता बनने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया, तो उन्होंने कहा, "मैंने गुजराती फिल्म करने का फैसला किया क्योंकि पहले गुजराती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं कर रही थीं, लेकिन पिछले 4-5 वर्षों से गुजराती सिनेमा का स्कोप बढ़ रहा है। गुजराती फिल्मो में काम करने और उन्हें प्रोडूस करने के लिए यह एक अद्भुत और बहुत अच्छा समय है, क्योंकि यह एक बढ़ती हुई इंडस्ट्री है।

मुझे लगता है, बॉलीवुड में फिल्म बनाने की गुंजाइश नहीं हैं क्योंकि वहां कम्पटीशन बहुत ज्यादा हैं, लेकिन यहां गुजराती फिल्मों में, यह मेरे जैसे एक नए निर्माता को कंटेंट ड्रिवेन फिल्मे बनाने का और उसमे काम करने का अवसर देता हैं, मैं इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकती हूँ।"

फिल्म के बारे में बात करते हुए शिजू ने कहा, "यह मूल रूप से एक गुजराती फिल्म है, लेकिन इस फिल्म की फीमेल लीड पंजाबी हैं। तो गुजराती सिनेमा में ऐसा पहली बार होगा जब हिंदी और गुजराती भाषा का संयोजन होगा। यह एक कॉमेडी फिल्म है और मुझे लगता है कि यह फिल्म समाज में क्रांति लाएगी।“

"ज्यादातर समय हमारी फिल्में युवा या पुरानी पीढ़ी को टार्गेट करती हैं, लेकिन यह फिल्म इन दोनों पीढ़ियों के बीच अंतर को दर्शाती है और यह प्रासंगिक है क्योंकि ये फिल्म आज के समय की वास्तविकता दिखाती है।"

अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं ‘संतोषी मां’ नामक धारावाहिक कर रही हूं, इसके अलावा मेरे पास कई टीवी और वेब श्रृंखला के ऑफर हैं, लेकिन मैं किसी भी अन्य प्रोजेक्ट में शामिल नहीं होना चाहती क्योंकि मेरी फिल्म आ रही है। फिल्म एक बड़ा माध्यम है, इसलिए मैं अपनी फिल्म को छोड़कर कहीं और ध्यान केन्द्रित नहीं करना चाहती हूँ|”

“एनी मांने” में जेबी पटेल और शिजू कटारिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेगे| फिल्म को लिखा और निर्देशित जेबी पटेल ने किया हैं|  (न्यूज हेल्प लाईन) 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X