Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

थाईलैंड ओपन में प्रणीत पहुंचे फाइनल में

Updated on Sunday, June 04, 2017 11:22 AM IST

बैंकाक - भारत के बी साई प्रणीत ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से उनका मुकाबला होगा। इसके विपरित दूसरी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी वरीयता प्राप्त प्रणीत ने शनिवार को थाईलैंड के पानावित थोंगनुआम को 36 मिनट में 21-11, 21-15 से पीट दिया। प्रणीत का फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से मुकाबला होगा। दोनों खिलाड़ी कॅरियर में पहली बार आमने-सामने होंगे।

 

प्रणीत की जीत की खुशी को सायना दोगुना नहीं कर पाईं। सायना को चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान ने 53 मिनट के कड़े संघर्ष में 21-19 , 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर की बुसानन की 11 वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ चार कॅरियर मुकाबलों में यह पहली जीत है। इससे पहले पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रणीत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 24 वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी की 71वीं रैंकिंग के थाई खिलाड़ी थोंगनुआम के खिलाफ कॅरियर की यह दूसरी जीत है।

 

प्रणीत ने दोनों गेम में ही अपना दबदबा बनाया। हालांकि दूसरे गेम में उन्हें थोड़ी चुनौती मिली। प्रणीत ने पहले गेम में 5-2 की बढ़त बनाने के बाद इसे लगातार मजबूत किया। उन्होंने 10-5, 14-7 और 17-9 से आगे रहने के बाद पहला गेम 21-11 पर समाप्त कर दिया। दूसरे गेम में प्रणीत ने 3-6 से पिछडऩे के बाद लगातार सात अंक लेकर 10-6 की बढ़त बनाई। थाई खिलाड़ी ने फिर 10-10 से स्कोर बराबर किया और 14-12 से आगे भी हो गए। प्रणीत ने 14-15 के स्कोर पर लगातार सात अंक लेकर दूसरा गेम 21-15 से समाप्त करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X