मुंबई - इन दिनों बॉलिवुड की गलियों में एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस यामी गौतम के अफेयर को लेकर काफी अफवाहें फैली हुई हैं। दोनों अपने रिश्तो को लेकर चुप हैं। लेकिन, खबरों की माने तो दोनों की अपकमिंग फिल्म 'सनम रे' की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को किस करने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया था।
लेकिन, करीब 6 महीने पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान लद्दाख में जब पुलकित को यामी के साथ एक किसिंग सीन फिल्माने को कहा गया तो वो तुरंत राजी हो गए थे। कहानी में दूसरा ट्विस्ट यह भी है कि बीते दिसंबर में आयुष्मान खुराना के म्यूजिक वीडियो 'यहीं हूं मैं' की शूटिंग के दौरान जब यामी को आयुष्मान के साथ किसिंग सीन देने को कहा गया, तो उन्होंने भी इससे साफ इनकार कर दिया था।