बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के लिए साल 2015 काफी बेहतरीन रहा। उनकी इस साल दो फिल्मो रिलीज हुई और दोनों ने कुल मिलाकर लगभग 1000 करोड़ का बिजनेस किया। वही वे हिट एंड रन केस में भी बरी हो गए। ऐसे में हर निर्माता-निर्देशक सलमान खान के साथ काम करना चाहता है। चाहे वो फिल्मो के लिए हो, एड हो या फिर किसी शो के लिए हो, हर निर्माता सलमान को साइन करना चाहता है।
इसके लिए वो सलमान को मुँह मांगी रकम भी देने को तैयार है। ऐसे में अवार्ड शो के निर्माता भी सलमान को अपनी अवार्ड नाईट को होस्ट कराना चाहते है। सलमान खान फिल्मफेयर अवार्ड को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान 5 करोड़ रुपए चार्ज करे रहे है वो भी मात्र 2 घंटो के लिए।