स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में बहुत खतरनाक मोड़ आ रहा है। इस सीरियल की कहानी कुछ 1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' के जैसे होती जा रही है। शगुन की जान बचाने के लिए इशिता पानी में कूद जाती है। पानी में मगरमच्छ होता है जो इशिता के चेहरे पर हमला कर देता है। आगे प्रकरण में इस सीरियल में भी वही कहानी बताने वाले है।
इशिता सीरियल में हमेशा अपने परिवार की रक्षा करने के लिए हमेशा आगे रहती है। इस बार भी वे कुछ ऐसा ही करने वाली है। इशिता अपने परिवार के लिए साहसी कदम उठाती है। कभी इशिता अपने परिवार की जान बचाने के लिए बस चलाती है तो कभी मगरमच्छ से लड़ाई करती है। इस सीन को 'खून भरी मांग' फिल्म से लिया गया है। इस सीन के बाद अब सीरियल में एक और नया मोड़ आने वाला है।