सलमान खान के द्वारा होस्ट किये जा रहे शो 'बिग बॉस 9' के प्रोड्यूसर को अंडरवर्ल्ड ने धमकी दी है। अंडरवर्ल्ड ने प्रोडक्शन कंपनी एंडेमॉल इंडिया से फोन पर 10 करोड़ रूपये मांगे है। प्रोड्यूसर कम्पनी को फोन अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर सुरेश पुजारी ने किया था। एंडेमॉल इंडिया ने 14 दिसंबर 2015 को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 383, 386-387 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
8 दिसम्बर को शो के प्रोड्यूसर के पास कॉल आया था। उन्हें यह धमकी दी गई है कि अगर वे उन्हें पैसे नही देते है तो उन्हें जान से मार देंगे। सुरेश के कॉल को एंटी एक्टोर्शन सेल के द्वारा टेप और मॉनिटर से पता किया गया है। सुरेश ने फोन पर प्रोड्यूसर को गालियां भी दी है। प्रोड्यूसर ने पुलिस कमिश्नर को एक लेटर भी लिखा है।