भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. ये नियुक्तियां ऑफिस अटेंडेंट और असिस्टेंट के पदों पर होनी है. इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता असिस्टेंट पद के लिए स्ननातक और ऑफिस अटेनडेंट के लिए मैट्रिक है.
अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 26 साल है. एससी और एसटी के अभ्यार्थी को उम्र में पांच साल की छूट व ओबीसी के अभ्यर्थी को तीन साल की छूट उम्र में दी गयी है. आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है.
एससी और एसटी अभ्यर्थी से परीक्षा शुल्क मांगा नहीं गया है. आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है. विस्तृत जानकारी के लिए आरबीआइ का वेबसाइट देखें.