बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को सोशल मीडिया पर सलमान नसीर नाम का शख्स कई दिनों से परेशान कर रहा था। यहाँ तक उसने त्रिशाला को अग्ली बिच तक कह दिया। इस पर त्रिशाला ने इस शख्स की जम कर खिचाई की। दरअसल सलमान नाम का यह व्यक्ति त्रिशाला के साथ डेट पर जाना चाहता था। वह फेसबुक पर त्रिशाला को बहुत दिनों से परेशान कर रहा था। लेकिन जब त्रिशाला ने उसके साथ डेटिंग पर जाने के लिए मना कर दिया तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
उसकी इस हरकत से त्रिशाला के सब्र का बाँध टूट गया और उसने सलमान को सबक सीखने की ठान ली। त्रिशाला ने उसकी पूरी चैट के स्क्रीनशॉट लेकर उन सभी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। त्रिशाला ने लिखा कि मुझे लगता है कि सलमान को मैंने जवाब नहीं दिया और उनके डेट वाले प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया तो उन्हें इतना बुरा लगा कि उन्होंने मुझे अगली बिच तक कह दिया, यह कितना फनी है कि कुछ देर पहले तक मैं उन्हें अगली नहीं लग रही थी जब उन्होंने मुझसे बात करनी शुरू की थी।
मुझे समझ नहीं आता कि आप लोग रिजेक्शन को क्यों स्वीकर नहीं कर पाते और मैं जानती हूं कि यह पहली बार नहीं है जब तुम्हें इग्नोर किया गया है। मैं तुम्हें कुत्ते की हड्डी डालना भी पसंद नहीं करूंगी। त्रिशाला की इस तीखी टिप्पणी के बाद अब शायद ही कोई शख्स उन्हें परेशान करने की सोचेगा।