मुंबई - बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने अपने असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर माफी मांग ली है। देश में असहिष्णुता बढ़ने के शाहरुख के बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। हाल ही में शाहरुख खान ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपने असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर माफी मांगी हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोई असहिष्णुता नहीं है और अगर उन्होंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो वह माफी मांगते हैं।