मुम्बई - पुणे के येरवडा जेल में 1993 मुंबई धमाके के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत सजा भुगत रहे बॉलीबुड अभिनेता संजय दत्त की रिहाई समय से पहले हो सकती है। संजय दत्त की रिहाई अगले साल मार्च महीने में हो सकती है। संजय दत्त उनके जेल में सजा के दौरान अच्छे बर्ताव और जेल के नियमों के अनुसार काम करने वाले कैदी की हर महीने 7 दिन सजा कम करने का प्रावधान कानून में है। ये नियम हर कैदी पर लागू है और संजय दत्त इसी नियम के तहत जेल से रिहा हो सकते हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार संजय को इस नियम के तहत ये सहूलियत मिलेगी। जेल में अच्छा बर्ताव, जेल की खेती और इंडस्ट्री में काम करने के बाद हर कैदी को ये सहूलियत मिल सकती है, जिसका लाभ संजय दत्त को होगा। संजय दत्त 21 मई 2013 से जेल में 42 महीनों की सजा काट रहे हैं। इस प्रकार संभव हो सकती है रिहाई जेल की रूल बुक कहती हैं कि अच्छे व्यवहार के कारण कैदी को जल्दी रिहा किया जा सकता है। इसके अलावा गवर्नर अगर चाहें तो भी उनकी बची हुई सजा माफ कर सकते हैं।