चेन्नई - कार निर्माता कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि नवंबर महीने में कंपनी ने 6.2 फीसदी अधिक कारें बेची। कंपनी के बयान के मुताबिक, गत महीने 57,661 कारें बिकीं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 54,290 थी।