नई दिल्ली - पेट्रोलियम कम्पनियों के द्वारा जहां एक तरफ विमान ईंधन के दामों में कटौती की गई है तो वहीं गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि की बातें सामने आ रही है। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 61.50 रु की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस तरह से कीमतों में यह फेरबदल वैश्विक रुख के अनुसार हुआ है।
इसके अलावा विमान ईंधन के मूल्य में 1.2 फीसदी की कटौती यानी 526.2 रु प्रति किलोलीटर की कटौती हुई है, और यह लगातार ऐसा तीसरा महीना हो गया है जब दामों में कटौती हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत 606.50 रु हो गई है और आज से ही ये नई दरें लागू भी की जा चुकी है।