मुंबई - एक बार फिर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया है। कटरीना अपने इस नए अवतार में वो बॉब कट लुक में नजर आ रही हैं। खबरों की माने तो कटरीना का ये नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'बार बार देखो' के लिए है। कटरीना इस नए में काफी क्यूट और बबली दिख रही हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि कटरीना ने सचमुच इस फिल्म के लिए बाल कटाए हैं या फिर उन्होंने विग लगाई है।
डायरेक्टर नित्या मेहरा की इस फिल्म में कटरीना के अपोजिट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले भी कटरीना अपनी फिल्म 'फितूर' के लिए अपने बालों के साथ एक्सपेरीमेंट कर चुकी हैं और उन्हें रेड कलर से रंगा था। इस लुक के साथ वो 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में भी नजर आई थीं।