नई दिल्ली - उभरते बाजारों में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी डेटाविंड इंक ने नाइजीरिया में कम लागत की इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एयरटेल अफ्रीका के साथ साझेदारी की है। इसी के साथ डेटाविंड ने अफ्रीका में भी अपनी सेवाओं का विस्तार कर लिया है। एयरटेल अफ्रीका भारती एयरटेल लिमिटेड की एक सब्सिडरी है जो दुनिया भर में टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं की अग्रणी प्रदाता है, एशिया एवं अफ्रीका के 20 देशों में इसकी मौजूदगी है।
एयरटेल अफ्रीका नाइजीरिया के चार प्रमुख नेटवर्क ऑपरेटर्स में से एक है, जो सभी ब़डे शहरों में 3 जी कवरेज तथा देश के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में 2 जी कवरेज उपलब्ध कराती है। नाइजीरिया में 18.5 करो़ड की कुल आबादी में से 48 फीसदी यानी 8.8 करो़ड लोगों तक इंटरनेट सेवाओं की पहुंच नहीं है। डेटाविंड का इंटरनेट डिलीवरी प्लेटफॉर्म कम लागत पर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके द्वारा उन लोगों को भी इंटरनेट से जो़डा जाता है जो अब तक जु़डे नहीं हैं।