नई दिल्ली - विजय माल्या का परेशानियों से गहरा नाता देखने को मिला है और इसके साथ ही अब एक और नई परेशानी खड़ी हो गई है जो माल्या से जुड़ गई है। बताया जा रहा है स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया गया है। विलफुल डिफाल्टर ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जो जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाता है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि एसबीआई जल्द ही रिज़र्व बैंक को उक्त मामले में रिपोर्ट भी भेजने वाला है।
फ़िलहाल विजय माल्या की कम्पनी किंगफ़िशर पर 7000 करोड़ का कर्ज बाकि है और यह कर्ज करीब 17 बैंको से लिया गया है। खुद एसबीआई का ही विजय माल्या पर करीब 1600 करोड़ रूपये का कर्ज बकाया है। 14 अगस्त 2014 को बैंक ने किंगफ़िशर और यूबी होल्डिंग को विलफुल डिफॉल्टर का नोटिस दिया गया था और इसके बाद 14 सितंबर 2014 को किंगफिशर ने एसबीआई के नोटिस के खिलाफ ही दस्तावेज की मांग भी की थी।