नई दिल्ली - मोबाइल सर्विस कंपनी वोडाफोन के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। वोडाफोन ने अपने डाटा पैक की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने कहा है कि दिल्लीव में 1जीबी 3जी डाटा पैक की कीमत 297 रुपए से घटाकर 255 रुपए कर दी गई है। इसी तरह, वोडाफोन इंडिया के दिल्ली प्रीपेड यूजर्स 1जीबी 2जी डाटा पैक 175 रुपए में ले सकते हैं। इसकी दर पहले 195 रुपए थी। कुछ मामलों में टैलीकॉम ऑपरेटर ने पैक की दरों में कटौती नहीं की है लेकिन डाटा ऑफर को बढ़ा दिया है।
उदाहरण के लिए 1,847 रुपए में वोडाफोन इंडिया 15जीबी का ऑफर दे रही है जबकि पहले वह 10जीबी का डाटा दे रही थी। वोडाफोन इंडिया ने कहा कि इस कदम से ज्यादा सस्ती दरों पर डाटा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे जो ज्यादा डाटा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्सा्हित करेगा। जून में सभी प्रमुख मोबाइल ऑपरेटर्स ने मार्च में हुए। ऑक्शन के बाद डाटा पैक की कीमतों में इजाफा किया था। कंपनियों ने स्पैक्ट्रम हासिल करने के लिए करीब 1.1 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया था। कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह दिल्ली सर्किल में दिसंबर तक 4जी इंटरनैट सर्विसेज शुरू की देगी। देशभर में कुल 18.81 करोड़ यूजर्स में से दिल्ली सर्किल में 90.8 लाख यूजर्स हैं।