Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

ऑनलाइन कारोबार की तेजी से बढ़ रही मंहगाई

Updated on Monday, October 26, 2015 10:35 AM IST

नई दिल्ली - त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खुदरा कारोबारी कंपनियों द्वारा विभिन्न उत्पादों पर दी जा रही भारी छूट से वास्तविक खुदरा महंगाई 0.25 प्रतिशत तक कम हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक की एसबीआई रिसर्च के मुताबिक ऑनलाइन कारोबार देश में तेजी से उभरने वाला क्षेत्र है और वर्ष 2009 से 2014 के दौरान इसमें 56 प्रतिशत की दर से सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

इस साल यह अब तक करीब 38 हजार 868 करोड़ रुपए का हो चुका है। इकोरैप रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ चुनिंदा उत्पादों पर दी जा रही छूट से ही वास्तविक खुदरा महंगाई सूचकांक में कम से कम 25 आधार अंकों की गिरावट आएगी। खुदरा महंगाई का आकलन करने की पद्धति में विसंगति होने के कारण यह अंतर आता है और ई-कॉमर्स इन्हीं विसंगतियों में से एक है। यदि कीमतों पर दी जा रही छूट को आकलन में शामिल नहीं किया जाता है तब भी विसंगति आने की संभावना होती है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन खुदरा कारोबार में किताबें, कपड़े, एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पाद हैं और यह ई-कॉमर्स कंपनियों की कुल बिक्री में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं। स्मार्टफोन, टैबलेट, ब्रॉडबैंड, थ्री-जी एवं फोर-जी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कारण खुदरा महंगाई का निर्धारण करने में फ्लिपकार्ट, अमेजॉन एवं स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जाने वाली छूटों को शामिल किया जाना आवश्यक है और यदि ऐसा किया जाता है तो इसकी विसंगतियां कम की जा सकेंगी।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X