नई दिल्ली - नरेंद्र मोदी सरकार ने नया कारोबार शुरू करने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। अब बिना आधार नंबर के नया कारोबार नहीं शुरू किया जा सकेगा। नई व्यवस्था के तहत व्यापार शुरू करने से पहले आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर एक फार्म भरकर अपने कारोबार के लिए 'उद्योग आधार' नंबर लेना होगा। 'उद्योग आधार' कम्प्यूटर स्क्रीन पर आते ही उद्यमी कारोबार शुरू कर सकता है। मंत्रालय ने उद्योग आधार की अधिसूचना जारी कर दी है।