शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्मो की सूचि में "फैन" का लोगो आज रिलीज कर दिया गया है, यशराज फिल्मस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म का लोगो शेयर किया है| इसके बाद शाहरुख़ खान ने री-टवीट कर के फैन की टीम को शुक्रिया कहा । किंग खान की फिल्म फैन की शूटिंग काफी दिनों से चल रही है और इसकी रिलीज डेट 15 अप्रैल 2016 है। यशराज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है और साथ ही इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है|