मुंबई - मुंबई पुलिस ने दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में गायक अभिजीत भट्टाचार्या के खिलाफ एक 35 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज किया है। हर साल गायक अभिजीत के द्वारा लोखंडवाला में किये जाने वाले दुर्गा पूजन के कार्यक्रम में इस बार एक महिला ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
महिला के इस आरोप को अभिजीत एक साजिश बता रहे है। अभिजीत का कहना है,"कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी गायको के भारत में कार्यक्रम करने के विरोध के कारण, कुछ गैर हिन्दू संगठन मुझे बदनाम करना चाहते है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।" फ़िलहाल पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है।