मुंबई - आने वाले महीनों में आर्थिक गतिविधि को जबरदस्त रफ्तार पकडऩे की उम्मीद है, क्योंकि प्राइवेट कंपनियों ने 225000 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं में निवेश करने की घोषणा है, जो पिछले एक साल की तुलना में 54 फीसदी ज्यादा है। अब भी कुछ कंपनियां बड़े निवेश करने से घबरा रही हैं, लेकिन अडानी और वेदांता के अलावा कई छोटी कंपनियों ने हिम्मत दिखाई है और पिछले क्वॉर्टर में नई परियोजनाओं की घोषणा की है।
इससे सेंटिमेंट के सुधरने का संकेत मिल रहा है। ईटी इंटेलिजेंस द्वारा संकलित डेटा के अनुसार सरकारी और निजी कंपनियों ने मिलकर जुलाई-सितंबर क्वार्टर में कुल 380000 करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा की है, जो एक साल पहले की तुलना में 11.11 फीसदी है। सरकार के निवेश में गिरावट आई है और यह 196000 करोड़ से 155000 करोड़ पर आ गई है।