मुबंई - कैटरीना कैफ बालीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान के साथ फिर से रोमांस करना चाहती हैं। कैटरीना ने शाहरुख के साथ वर्ष 2012 में प्रदर्शित यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’में काम किया है। कैटरीना एक बार फिर से शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। कैटरीना ने कहा कि मैं शाहरुख के साथ फिर से एक फिल्म में काम करना पसंद करूंगी।
मुझे उम्मीद है कि अपने जीवन काल में एक बार यह मौका जरूर मिलेगा। सलमान के साथ काम करने संबंधी सवाल के जवाब में कैटरीना ने कहा, देखते हैं यदि यह होना होगा तो हो जाएगा। अभी मेरा ध्यान एक्टर्स के बजाय फिल्मों पर ज्यादा है। जैसे अयान मुखर्जी या रणबीर कपूर की फिल्में। दरअसल हमें खुद को लगातार बदलते रहना होता है।