नई दिल्ली - नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोमवार को अपने लोकप्रिय मिड साइज सेडान कार सियाज का नया अवतार सियाज आरएस पेश किया, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 10.28 लाख रुपए तक है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आरएस कलसी ने कहा कि स्पोर्टी लुक में पेश की गई कार सियाज आरएस पेट्रोल और स्मार्ट हाइब्रिड डीजल विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें सियाज जेड प्लस के सभी फीचर हैं।