मुबंई - सूरज पंचोली बालीवुड के नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली की पहली फिल्म ‘हीरो’ को बाक्स आफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पांस न मिला हो, लेकिन बतौर अभिनेता उन्हें दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से पॉजीटिव रिस्पांस मिल रहा है। सूरज को अब तक करीब दस फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया है। सूरज ने बताया कि उनके हाथ में अभी दस फिल्मों की स्क्रिप्ट हैं, जिनमें से आठ उन्हें पसंद हैं।
उन्होंने अभी तक किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है, क्योंकि वह कन्फ्यूज हैं कि किस फिल्म को साइन करें और किसे छोड़ें। इस सिलसिले में वह जल्द ही अपने गॉडफादर सलमान खान से मुलाकात करने वाले हैं। उन्हें डायरेक्टर रेमो डिसूजा की एक फिल्म का आफर मिला है, जिसमें अजय देवगन कैमियो रोल में होंगे। फिल्म के बारे में सूरज का कहना है कि यह सच है कि रेमो ने मुझे एक कहानी सुनाई है, लेकिन इस वक्त वह अपने डांस रियलिटी शो में बिजी हैं। शो के खत्म होने के बाद हम इस फिल्म के बारे में बात करेंगे। मुझे अजय के कैमियो रोल के बारे में पता नहीं है, लेकिन वह सुपरस्टार हैं। भला कौन होगा, जो उनके साथ काम नहीं करना चाहेगा।