मुबंई - सुरवीन चावला हेट स्टोरी-2 से बालीवुड जगत में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावला ने रियलिटी शो बिग बॉस के नौवे सीजन का हिस्सा बनने वाली खबरों को पूरी तरह से नकार दिया है। पिछले दिनों बिग बॉस में सुरवीन चावला के आने की खबर लगातार सुर्खियों में थी जिसे सुरवीन ने खारिज कर दी हैं।
इस विषय पर सुरवीन ने कहा कि, मैं बिग बॉस की बड़ी प्रशंसक हूं पर मैं इस शो के लिए ठीक नही हूं। इस शो में कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। पर अभी तक इन हस्तियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। हर वर्ष की तरह इस बार भी इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस बार शो की थीम डबल ट्रबल रखी गई है।
खबरों के अनुसार, शो में और भी कुछ बदलाव किए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार प्रतिभागी जोडिय़ों में नजर आएंगे। बिग बॉस अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो बिग ब्रदर का हिंदी संस्करण है। फिलहाल ये शो 11 अक्तूबर को ऑन एयर होगा। अब देखना यह है कि इस बार इस शो में क्या नया देखने को मिलेगा।