लुधियाना - मशहूर थर्मल और कपड़ों के निर्माता नेवा गारमैंट लिमिटेड ने मशहूर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को अपना ब्रांड एंबेंसेडर बनाया है, जो कि नेवा के सभी तरह के उत्पादों का प्रोमोशन करेंगे। नेवा थर्मल कपड़ों का देश भर में जाना-माना नाम है। जल्द ही एक्टिव वियर गर्मियों व सर्दियों के लिए उपलब्ध होंगे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को अपना ब्रांड एंबेंसेडर बनाया है, जिससे कंपनी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने में आसानी होगी।
सैफ अली खान नई पीढ़ी के साथ-साथ पारिवारिक पैमाने पर भी देश भर के जाने-माने आईकोन है। उनका राजसी पहनावा व मिलनसार होना, नेवा ब्रांड को आगे ले जाने में मददगार साबित होगा। नेवा कंपनी के सीईओटी आर शर्मा ने बताया कि हम भारत भर में सैफ अली खान के रॉयल स्टाइल के साथ-साथ बेहतरीन क्वालिटी के उत्पाद लोगों तक पहुंचाएंगे।