मुबंई - अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि काश उनकी पहली अमरीकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में उन्हें मिलती शानदार प्रतिक्रिया को देखने के लिए उनके पिता आज जिंदा होते। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का दो साल पहले कैंसर से एक लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। संगीत के प्रति प्यार की विरासत अपने दिवंगत पिता से लेने वाली ‘मैरी कॉम’ की स्टार हमेशा से अपने पिता के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं।
यहां तक कि प्रियंका ने अपनी कलाई पर ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ का टैटू भी बनवा रखा है। प्रियंका का कहना है कि वह अपने पिता को उस दिन कहीं ज्यादा याद करती हैं, जब उन्हें कोई उपलब्धि मिलती है। ट्विटर पर प्रियंका ने पोस्ट किया कि आज मुझे मेरे पिता की कमी खल रही है। वह मेरी उपलब्धियों को लेकर हमेशा बहुत खुश होते थे। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि काश उनकी पहली अमरीकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में उन्हें मिलती शानदार प्रतिक्रिया को देखने के लिए उनके पिता आज जिंदा होते।