मुबंई - अमिताभ बच्चन बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दबंग स्टार सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस सीजन 9’ को होस्ट कर सकते हैं। सलमान खान ‘बिग बॉस सीजन 9’ को होस्ट करने जा रहे हैं। बिग बॉस होस्ट कर चुके अमिताभ बच्चन भी इस बार ‘बिग बॉस 9’ के पहले एपिसोड में शिरकत कर सकते हैं। कलर्स पर प्रसारित होने वाला शो बिग बॉस 11 अक्तूबर को शुरू होगा। इसी दिन अमिताभ का जन्मदिन भी है। चर्चा है कि ‘बिग बॉस 9’ की टीम ने अमिताभ बच्चन को प्रीमियर शो में इनवाइट किया है।
कहा जा रहा है कि सलमान ने उन्हें पर्सनली निमंत्रण दिया है। यह संयोग है कि ‘बिग बॉस 9’ का प्रीमियर और बिग बी का बर्थ डे एक ही दिन है। बिग बॉस की टीम बच्चन साहब के बर्थडे का केक काटकर शो की शुरुआत करना चाहती है। इससे पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार ‘बिग बॉस 9’ को होस्ट हो सकते हैं, लेकिन सलमान ने इस बात को नकार दिया था।