मुबंई - कैटरीना कैफरणबीर कपूर बालीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर असहज हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भले ही पर्दे पर एक साथ शानदार दिखते हों, लेकिन कैटरीना को अपने कथित प्रेमी रणबीर के साथ काम करना मुश्किल लगता है, क्योंकि उनका मानना है कि कोई भी इनसान, जो आपको बहुत अच्छे से जानता है, उसके सामने अभिनय करना असहज होता है। कैटरीना इन दिनों रणबीर के साथ अनुराग बासु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में काम रह रही हैं।
दोनों इससे पहले ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। कैटरीना ने कहा कि मुझे लगता है कि आप जिन लोगों को बहुत अच्छे से जानते हैं, उनके साथ काम करना मुश्किल होता है। मेरा मानना है कि अनजान लोगों के सामने अभिनय करना आसान है। कैटरीना ने कहा कि जब कोई आपको बहुत अच्छे से जानता है और आप उसके सामने अभिनय कर रहे हों तो आप को लगता है कि ऐसा थोपा गया है।