Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

फ्लॉप बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने घुटने टेके

Updated on Tuesday, October 06, 2015 10:34 AM IST

कटक - बाराबती स्टेडियम में दर्शकों के खराब बर्ताव के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 17 गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ मेहमानों ने टी-20 सीरीज भी अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने सोमवार को दूसरे टी-20 मैच में मोर्ने मोर्केल और इमरान ताहिर के सामने घुटने टेकते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 93 रन की आसान चुनौती रखी । टीम इंडिया 17.2 ओवर में 92 रन पर आलआउट हो गई। भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई संख्या में रन बना सके।

 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एल्बी मोर्केल ने सर्वाधिक तीन विकेट, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस ने दो, कागिसो रबादा ने एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सीरीज में लगातार दूसरी बार टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कटक के बाराबती स्टेडियम में उनका यह फैसला चौथे ओवर से सही साबित होता दिखा। शिखर धवन (11) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। क्रिस मोरिस ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर धवन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली (1) रनआउट हो गए।

 

उन्हें क्रिस मोरिस और डीविलियर्स ने मिलकर आउट किया। भारत की हालत तो तब और भी खराब हो गई जब आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा (22) डेविड मिलर के सटीक थ्रो का शिकार होकर पैवेलियन लौट गए। मिलर ने रोहित को शानदार तरीके से रनआउट किया। अंबाती रायुडू बिना खाता खोले रबादा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (5) को एल्बी मोर्केल ने एबी डीविलियर्स के हाथों की शोभा बनाया। इसके बाद इमरान ताहिर की फिरकी का जादू चला।

 

उन्होंने पहले सुरेश रैना (22) को अमला के हाथों और फिर हरभजन सिंह (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया। एल्बी मोर्केल ने अक्षर पटेल (9) को प्लेसिस के हाथों कैच करवाकर चलता किया। भुवनेश्वर कुमार खाता भी नहीं खोल सके और मोर्केल के दूसरे शिकार बने। मोर्केल ने भुवनेश्वर कुमार को क्लीन बोल्ड किया। क्रिस मोरिस ने रविचंद्रन अश्विन (11) को बोल्ड करके भारतीय पारी आलआउट की।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X