मुबंई - आलिया भट्ट नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की पुत्री आलिया भट्ट अपने घटते वजन से बेहद परेशान हैं । वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से बालीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाले आलिया भट्ट ने अपना बहुत सारा वजन घटा लिया है। और अब लोग उन्हें जरूरत से ज्यादा दुबला कहने लगे हैं। यही वजह है कि आलिया अपने लगातार घटते वजन से चिंतित हैं।
आलिया ने कहा हां, मैंने बहुत वजन कम कर लिया है। ये कुछ महीने पहले की ऑस्ट्रिया की मेरी ट्रिप का नतीजा है, जहां मैंने डिटॉक्सीफेशन करवाया था। अब मैं रेगुलर वर्कआउट भी कर रही हूं तो परफेक्ट शेप में आ गई हूं। मैं खुश हूं, क्योंकि अब हर तरह के कपड़े पहन सकती हूं और वो मुझ पर अच्छे भी लगते हैं।